< Back
खेल
आईपीएल से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे केएल राहुल, देखें खास वीडियो...
खेल

IPL 2025: आईपीएल से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे केएल राहुल, देखें खास वीडियो...

Rashmi Dubey
|
18 March 2025 4:32 PM IST

KL Rahul Reaches Mahakal Mandir: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी केएल राहुल सोमवार को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस सीजन में वह एक नई टीम से खेलते नजर आएंगे। जल्द ही पिता बनने वाले केएल राहुल ने अपनी पत्नी और आने वाले बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना की।

केएल राहुल इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। आईपीएल 2025 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, उम्मीदों के बावजूद टीम ने कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी है। वहीं उपकप्तान की भूमिका फाफ डुप्लेसिस को दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल कप्तानी के लिए पहली पसंद थे, लेकिन उन्होंने खुद यह जिम्मेदारी अक्षर पटेल को देने का सुझाव दिया।

दर्शन के बाद नंदी हॉल में पहुंचे केएल राहुल

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार, 17 मार्च को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए और माथे पर तिलक लगाकर आंकों की माला धारण की। पूजा-अर्चना के बाद राहुल नंदी हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना व्यक्त की।

सोमवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए, गणेश जी की आरती की और नंदी के कान में अपनी मनोकामना व्यक्त की।

गौरतलब है कि केएल राहुल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी आथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। महाकाल दर्शन के दौरान राहुल ने भगवान शिव से अपनी पत्नी और आने वाले बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना भी की।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2025

करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क,अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकांडे, अजय जादव मंडल, केएल राहुल, विप्रज निगम, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार,टी नटराजन।

Similar Posts