< Back
खेल
ग्लैमर और विवादों ने किया करियर का अंत, ऐसा क्या हुआ कि करोड़ों कमाने वाला क्रिकेटर अब संघर्ष कर रहा ?
खेल

Prithvi Shaw: ग्लैमर और विवादों ने किया करियर का अंत, ऐसा क्या हुआ कि करोड़ों कमाने वाला क्रिकेटर अब संघर्ष कर रहा ?

Rashmi Dubey
|
1 Dec 2024 11:05 PM IST

Prithvi Lost in the Glitter of Money: सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ना और उसी पर बने रहना आसान नहीं है। 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले एक युवा बल्लेबाज ने लगातार दो शतक जड़कर क्रिकेट प्रेमियों को गौरवान्वित कर दिया था। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ( prithvi shaw) की, जिनकी तुलना कभी ब्रायन लारा से की जाती थी तो कभी सचिन तेंदुलकर से। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि यह खिलाड़ी आईपीएल नीलामी, 2025 में अनसोल्ड रह गया...!

मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में धूम मचाई थी, लेकिन शोहरत और दौलत के नशे ने पृथ्वी को ऐसा जकड़ा कि खेल से ज्यादा विवादों की वजह से उनकी चर्चा होने लगी। इसका असर इतना बुरा हुआ कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में किसी ने पृथ्वी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कोच प्रवीण आमरे ने हाल ही में कहा कि पृथ्वी शॉ की हालत पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली जैसी हो गई है।

पैसों की चमक में खोए पृथ्वी (prithvi)

आमरे ने कहा कि जब आप बहुत कम उम्र में बहुत सारा पैसा कमा लेते हैं, तो आप उसकी चमक में खो जाते हैं। आपको शोहरत को संभालना आना चाहिए, लेकिन पृथ्वी ऐसा नहीं कर पाए और उनका ध्यान खेल से हट गया।

ग्लैमर, पार्टियों और विवादों ने बिगाड़ा पृथ्वी शॉ का करियर

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि पृथ्वी शॉ अक्सर पार्टियों में नजर आते हैं। उनकी ग्लैमरस लाइफ भी सुर्खियों में रहती है। इसके अलावा उनका नाम कई बार विवादों में भी रहा है। आपको बता दें कि साल 2023 में शॉ का मुंबई के एक होटल में सोशल मीडिया सेलिब्रिटी सपना गिल और उनके दोस्तों से झगड़ा हो गया था। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

Similar Posts