< Back
क्रिकेट
स्मृति मंधाना बनी ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, दूसरी बार हासिल की ये उपलब्धि
क्रिकेट

स्मृति मंधाना बनी ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, दूसरी बार हासिल की ये उपलब्धि

स्वदेश डेस्क
|
24 Jan 2022 5:56 PM IST

नईदिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) 2021 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया है। 25 साल की मंधाना ने अपने करियर में दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें इससे पहले 2018 में मंधाना को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था।

मंधाना ने साल 2021 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से 855 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए। वह पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज रही। उन्होंने पिछले साल अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया था। वह पिंक बॉल से शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थी। यह उनके टेस्ट करियर का पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवा शतक था। इसके साथ ही मंधाना ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट और वनडे में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई थी।

क्रिकेटर ऑफ द ईयर -

मंधाना को 2018 में महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। वह एलिसे पेरी के बाद यह पुरस्कार एक से अधिक बार जीतने वाली केवल दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। पेरी ने क्रमशः 2017, 2019 और 2020 में प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त किया।

Similar Posts