< Back
क्रिकेट
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
क्रिकेट

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Swadesh Digital
|
15 Aug 2020 9:25 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए 15 अगस्त का दिन दो बुरी खबरें लेकर आया है। क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा के ठीक बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। रैना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सुरेश रैना ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'आपके साथ खेलना एक बहुत खूबसूरत अनुभव था माही। मैं गर्व के साथ आपके इस सफर में साथी बनने जा रहा हूं। शुक्रिया इंडिया। जय हिंद!'

दरअसल भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार शाम को 7 बजे इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। सुरेश रैना अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके इसी संन्यास के सफर में साथी बनने की बात कह रहे हैं।



Similar Posts