< Back
क्रिकेट
IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीता मैच
क्रिकेट

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीता मैच

Swadesh Digital
|
20 Sept 2020 11:30 PM IST

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का दूसरा मैच रविवार (20 सितंबर) को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। सुपर ओवर में पहले किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से केएल राहुल और निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आए। वहीं, दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा गेंदबाजी के लिए उतरे। रबाडा की पहली गेंद पर राहुल ने दो रन लिए। इसके बाद दूसरी गेंद पर राहुल और तीसरी गेंद पर निकोलस आउट हो गए। दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों में 3 रनों की जरूरत थी। फिर दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे। मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की। शमी की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया। दूसरी गेंद वाइड रही, जिसका एक रन मिला। इसके बाद तीसरे गेंद पर ऋषभ पंत ने दो रन लिए। इस तरह सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को मात देकर मैच में जीत हासिल की।

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग XI-शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोयनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्टजे, मोहित शर्मा।

किंग्स इलेवन पंजाब का प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस जोर्डन, कृष्णप्पा गौतम, शेल्डन कोट्रेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई।

Similar Posts