< Back
क्रिकेट
यशस्वी जायसवाल के विकेट से शुरू हुआ विवाद, DRS फैसले पर अम्पायर से बहस, बांग्लादेश ने पलटा फैसला
क्रिकेट

Yashasvi Jaiswal Wicket: यशस्वी जायसवाल के विकेट से शुरू हुआ विवाद, DRS फैसले पर अम्पायर से बहस, बांग्लादेश ने पलटा फैसला

Gurjeet Kaur
|
30 Dec 2024 11:49 AM IST

IND vs AUS Yashasvi Jaiswal Wicket DRS Controversy : यशस्वी जायसवाल के विकेट से एक विवाद खड़ा हो गया है। 208 गेंद में 84 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल को पैट कमिंस की गेंद पर आउट किया गया। इस फैसले को गलत बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यशस्वी जायसवाल ने जब गेंद के आने पर अपना बल्ला घुमाया तो गेंद विकेटकीपर के दस्ताने में गई लेकिन अम्पायर ने उन्हें नॉट आउट दे दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया न डीआरएस रिव्यू लिया।

रिव्यू में अल्ट्रा एज में कोई हरकत नजर नहीं आई। विवाद तब उपजा जब थर्ड अंपायर ने यशस्वी को आउट दे दिया। थर्ड अम्पायर शरफ़ुद्दौला (बांग्लादेश) के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा जब यशस्वी को आउट दिया गया तो स्टेडियम में मौजूद भारतीय क्रिकेट फैंस का भी रिऐक्शन अच्छा नहीं था।

डिफ्लेक्शन के आधार पर थर्ड अंपायर ने यह निर्णय दिया है। इस डिसीजन को लेकर कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं।

Similar Posts