< Back
खेल
Manoj Kumar Retires

Manoj Kumar Retires

खेल

Manoj Kumar Retires: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार ने लिया संन्यास, अब इस तरह करेंगे नई शुरुआत...

Rashmi Dubey
|
30 Jan 2025 8:33 PM IST

Manoj Kumar Retires: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज मनोज कुमार ने गुरुवार को संन्यास का एलान कर दिया। अब वह नई पारी की शुरुआत करेंगे और मुक्केबाजों को कोचिंग देंगे। दो बार के ओलंपियन मनोज 2012 लंदन और 2016 रियो दि जिनेरियो दोनों में प्री क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे।

2010 में जीता गोल्ड मेडल

39 वर्षीय लाइट वेल्टरवेट (64 किग्रा) मुक्केबाज ने 2010 दिल्ली में अपने करियर का पहला और एकमात्र राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वह एशियाई चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुके हैं। 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने अपना दूसरा और आखिरी कांस्य पदक हासिल किया था।

इस वजह से लिया संन्यास

हरियाणा के कैथल से संबंध रखने वाले इस मुक्केबाज ने कहा, "अब जब मैं 40 साल का हो गया हूं, तो यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत, मैं अब एमेच्योर प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकता। मुझे गर्व है कि मैंने हमेशा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अब भी मैं इससे पूरी तरह संतुष्ट हूं।"

मुक्केबाज मनोज का करियर

मनोज ने 1997 में जूनियर स्तर पर मुक्केबाजी करियर की शुरुआत की थी। 2021 में पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान से कोचिंग डिप्लोमा प्राप्त किया था। हालांकि चोटों और चयन संबंधी विवादों के कारण उनका करियर गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के बाद रुक गया। सके बाद वह किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाए।

Similar Posts