< Back
खेल
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत आज, प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल...
खेल

WPL 2025: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत आज, प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल...

Rashmi Dubey
|
15 Feb 2025 2:18 PM IST

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women : 2025 की वीमेंस प्रीमियर लीग में आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा जब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें वडोदरा में आमने-सामने होंगी। मुंबई इंडियंस वीमेंस ने पहले ही डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतकर अपनी क्षमता का प्रमाण दिया है। इस टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी अपनी शानदार और ताकतवर टीम के साथ इस मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह संघर्ष न केवल रोमांचक होगा बल्कि हर गेंद और हर रन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। वह दोनों बार फाइनल तक पहुंची। दिल्ली ने दोनों सीजन में पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल की। इससे यह साफ है कि इस टीम का दबदबा रहा है। ऐसे में मुंबई के लिए इस सीजन में दिल्ली के खिलाफ पहला मैच आसान नहीं होने वाला। दिल्ली की कप्तान लैनिंग के साथ-साथ शैफाली वर्मा भी अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए जानी जाती हैं। वे हरमनप्रीत की गेंदबाजों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती हैं।

मुंबई इंडियंस के पास हरमनप्रीत कौर समेत कई दिग्गज खिलाड़ी हैं। टीम ने पहले भी डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता है। अगर हम प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई यास्टिका भाटिया और हीली मैथ्यूज को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंप सकती है। बता दें नट साइवर-ब्रंट की जगह लगभग पक्की है। वहीं सजना सजीवन व अमनजोत कौर को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। मुंबई की टीम इस सीजन में मजबूत संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी।

दिल्ली-मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार

दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस : मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, मारिजान कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, जेस जोनासेन, शिखा पांडे, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी।

मुंबई इंडियंस वीमेंस : हीली मैथ्यूज,यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, एस सजना, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एसबी कीर्तन, शबनीम इस्माइल,अक्षिता माहेश्वरी, साइका इशाक।

Similar Posts