< Back
Top Story
भारत-पाक मुकाबले से पहले महाकाल मंदिर में विशेष पूजा, पुजारियों ने की इंडिया की जीत की कामना
Top Story

Mahakal Special Prayer: भारत-पाक मुकाबले से पहले महाकाल मंदिर में विशेष पूजा, पुजारियों ने की इंडिया की जीत की कामना

Deeksha Mehra
|
23 Feb 2025 1:40 PM IST

Ujjain Baba Mahakal Special Prayer for Indian Team : उज्जैन। आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बन गया है। जब भी इन दोनों देशों के बीच मैच होता है, भारत में हर किसी की यही दुआ होती है कि टीम इंडिया जीतकर मैदान से बाहर निकले। इस मैच में भारतीय टीम की जीत के लिए सुबह से ही देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर जारी है। विशेष रूप से उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया है, जहां पुजारियों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर लेकर महाकाल के गर्भ गृह में विशेष मंत्रोच्चार के साथ पूजा की।

भारत की जीत की कामना

रविवार 23 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमों के बीच की प्रतिस्पर्धा पहले से ही काफी तीव्र रही है, और इस बार भी यह मुकाबला किसी भी समय दिलचस्प मोड़ ले सकता है। भारत के हर नागरिक की उम्मीद है कि इस मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर मैदान में जीत का परचम लहराएगी।

बाबा महाकाल के अलावा, महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। गणेश मंदिर में भगवान गणेश के सामने भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर रखकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया और भारत की विजय की प्रार्थना की गई।

दुबई में ढाई बजे से होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियन ट्रॉफी का यह मुकाबला आज दोपहर ढाई बजे दुबई में खेला जाएगा। मंदिर के पुजारियों ने महाकाल के गर्भगृह में भारतीय टीम की तस्वीर रखकर जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल से टीम इंडिया की जीत की कामना की।

भारत की बड़ी जीत की उम्मीद

मंदिर के पुजारियों का मानना है कि इस मुकाबले को लेकर न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में उत्साह देखा जा रहा है। पूजा अर्चना के दौरान ब्राह्मणों ने गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया और स्वस्तिवाचन भी किया। महाकाल के पुजारियों ने यह मन्नत मानी है कि इस मुकाबले में भारत इतने बड़े स्कोर से जीत हासिल करे कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भी इसे याद रखें।

Similar Posts