< Back
छत्तीसगढ़
सड़क हादसों में अब तक गई 1100 लोगों की जान, दो हजार से ज्यादा हुए घायल, यातायात विभाग का आंकड़ा जारी
छत्तीसगढ़

CG Road Accident: सड़क हादसों में अब तक गई 1100 लोगों की जान, दो हजार से ज्यादा हुए घायल, यातायात विभाग का आंकड़ा जारी

Deeksha Mehra
|
26 Dec 2024 2:23 PM IST

Chhattisgarh Road Accident : कांकेर। छत्तीसगढ़ में आये दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी हादसों में कमी नहीं आ रही है। प्रदेश में अब तक हुए सड़क हादसों में 110 लोगों ने अपनी जान गवां दी जबकि दो हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़ा कांकेर यातायात विभाग द्वारा जारी किया गया है।

विभाग द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, कांकेर जिले में बीते 6 सालों में सड़क दुर्घटनाओं ने 1100 लोगो की जिंदगी छीन ली। 2084 लोग घायल हुए है। 6 साल में 2012 सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरण दर्ज किए गए है, हालांकि इस साल के आंकड़े 2023 की तुलना में कम हैं।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 में कुल 351 सड़क दुघर्टनाओं में 173 लोगों की मौत हुई थी और 400 लोग घायल हुए थे। वहीं 2020 में 320 हादसे में 168 लोगों की मौत हुई, जिसमें 325 लोग घायल हुए। इस लिहाज से हादसों में सिर्फ 9 फीसदी की कमी आई।

साल 2021 में 351 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिसमें 196 व्यक्तियों की मौत हो गई और 381 घायल हो गए थे। इसके बाद 2022 में 319 हादसे हुए है, जिसमें 173 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 420 लोग घायल हो गए थे।

इसके अलावा साल 2023 में 350 प्रकरण दर्ज किए गए थे। 225 लोगो की मौत हुई थी। 275 लोग घायल हुए थे। साल 2024 में अब तक 321 प्रकरण दर्ज किए गए है। 170 लोगो की मौत और 283 लोग घायल हुए हैं। इस साल सड़क हादसे में 8.64 फिसदी की कमी आई है।

इन आकंड़ों को लेकर जिम्मेदारी अधिकारियों का कहना है कि यातायात पुलिस शहर के मुख्य चौराहों पर कैंप लगाकर लोगों को जागरुक कर रही है। यही नहीं रात के समय नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही भी की जा रही है।


Similar Posts