< Back
मध्यप्रदेश
उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंगर बी प्राक, भस्म आरती में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

Singer B Prak: उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंगर बी प्राक, भस्म आरती में हुए शामिल

Deeksha Mehra
|
25 Dec 2024 8:19 AM IST

Singer B Prak in Mahakal Temple : उज्जैन। पंजाब के मशहूर सिंगर बी प्राक उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान वे बाबा की भस्म आरती में भी शामिल हुए। यहाँ उन्होंने भजन भी गाया।

महाकाल आरती के बाद सिंगर बी प्राक ने कहा कि, भस्म आरती में शामिल होने के बाद मुझे बहुत अच्छा अनुभव हुआ। बहुत अच्छा लगा। यहां आकर मन को शांति मिलती है। महाकाल मंदिर के साफ़ और शांत वातावरण में सुकून मिलता है।

Similar Posts