< Back
अयोध्या
पूर्व में निभा चुकीं हैं प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व, संगठन में बढ़ेगी मातृ शक्ति…
अयोध्या

श्वेता राज सिंह बनीं करणी सेना महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष: पूर्व में निभा चुकीं हैं प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व, संगठन में बढ़ेगी मातृ शक्ति…

Swadesh Digital
|
24 May 2025 7:08 PM IST

अधिवक्ता, समाजसेविका, टीवी पैनलिस्ट, मोटिवेशनल स्पीकर एवं कवयित्री हैं श्वेता

अयोध्या। उच्च न्यायालय की अधिवक्ता, प्रख्यात समाजसेविका, टीवी पैनलिस्ट, मोटिवेशनल स्पीकर एवं कवयित्री श्वेता राज सिंह को करणी सेना की महिला शक्ति का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष का नियुक्त पत्र प्रदान किया है। श्वेता राज सिंह करणी सेना में पहले भी कई अहम दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। पुनः शीर्ष पद पर उनकी वापसी से जहां एक ओर संगठन की शक्ति में इजाफा होगा वहीं महिलाओं की संख्या भी बढ़ेगी।

गौरतलब हो कि श्वेता राज सिंह पिछले एक दशक से अयोध्या, लखनऊ और आसपास के जिलों में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह महिला, वृद्ध एवं बच्चों के लिए निरंतर कार्य करती रही हैं। नियुक्ति के बाद श्वेता राज सिंह ने सूरजपाल अम्मू का आभार जताया और कहा कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी एवं असहायों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। श्वेता राज सिंह पूर्व में भी करणी सेना में कई अहम पदों पर कार्य कर चुकी हैं। श्वेता राज सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स पर्सन भी हैं।

श्वेता राज सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या में एडवोकेट मीडिएशन हैं। वह अयोध्या में लोक अदालत पीठ सदस्य हैं। अयोध्या मंडल कारागार में जेल विजिटर भी हैं। वह करणी सेना में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुकी हैं। सहकार भारती की जिला प्रमुख महिला, वन स्टॉप सेंटर अयोध्या की विधिक सलाहकार के साथ ही श्वेता राज सिंह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य मे आई हेल्प यू संस्था की निदेशक भी हैं।

Similar Posts