< Back
सतना
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिए- योगी आदित्यनाथ
सतना

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिए- योगी आदित्यनाथ

Swadesh Satna
|
14 Nov 2023 10:31 PM IST

रीवा। रीवा जिले के सेमरिया में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के मु यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस न तो आपकी आस्था का स मान कर सकती है और न ही आपकी सुरक्षा कर सकती है और न ही आपका विकास कर सकती है तब इस बोझे को क्यों ढोना है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता विकास की दृष्टि से काफी आगे निकल चुकी है। वहां विधानसभा की 403 सीट हैं लेकिन वहां कांग्रेस के 2 विधायक तथा बसपा का एक विधायक है। मैं आह्वान करने आया हूं कि म.प्र. में कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिये। विकास, सुरक्षा एवं सुशासन के लिये मोदी जी ने जो मॉडल दिया है उसी के कारण विकास का विजन आगे बढ़ा है। म.प्र. बीमारू राज्य था जो विकसित राज्य बन गया है। देश के अंदर म.प्र. की कृषि दर सबसे ज्यादा है, यह कार्य भाजपा की शिवराज सरकार में संभव हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने ब्रहदेव बसामन मामा की तपोभूमि को नमन कर कहा कि सैकड़ों साल पूर्व धरती पर पर्यावरण की रक्षा की अलख एक ऋषि ने जगाई थी जिसका अनुसरण आज पूरी दुनिया कर रही है। उन्होंने अयोध्या में दीपावली के शुभ अवसर पर हुये दीपोत्सव को लेकर उपस्थित जनसमुदाय से प्रश्र किया कि कांग्रेस की सरकार होती तो क्या दीप उत्सव होता? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने कोल, थारो या जितने भी हमारे बनवासी, गिरवासी हैं, उनको सिर्फ गुमराह किया है। भाजपा ने समाज के हर तबके लिए उसकी जाति नहीं देखी, उसका मत नहीं देखा। सबके साथ सबके विकास का संकल्प है। उन्होंने म.प्र. पुन: भाजपा की सरकार बनाने की अपील लोगों से की। उक्त मौके पर भाजपा प्रत्याशी के.पी. त्रिपाठी के अलावा सांसद जनार्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, जिला संयोजक वीरेन्द्र गुप्ता भी मंच पर उपस्थित रहे।

Similar Posts