< Back
सतना
सतना

दुष्कर्म में असफल रहने पर युवक ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या

Swadesh Satna
|
22 Feb 2024 10:17 PM IST

कातिल तक पहुंची जसो पुलिस

मोबाइल साक्ष्य के आधार पुलिस ने सुलझाया केस

सतना। जसो थाना क्षेत्र के गुनझिर गांव में बुजुर्ग महिला की अंधी हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने दुष्कर्म में असफल रहने पर हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी का नाम आशीष उर्फ रोहित यादव पिता दुर्गा प्रसाद यादव 22 साल निवासी लालपुर हाल गुनझिर थाना जसो बताया जा रहा है।

जसो थाना प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि आरोपी महिला पर बुरी नीयत रखता था। बताया जाता है कि महिला के पति की मौत के बाद से आरोपी मौका तलाश कर रहा था। जिसके बाद आरोपी ने 14 फरवरी के दिन इस घटना को अंजाम दिया।

इन साक्ष्यों से मिली सफलता

टीम के द्वारा घटना स्थल में उपलब्ध भौतिक साक्ष्य ,मृतिका के शव का निरीक्षण, घटना स्थल के आसपास मौजूद ग्राम वासियों से पूछताछ व संदेहियों के द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल के सायबर विश्लेषण उपरांत संदेह होने पर घटना स्थल मृतिका कल्ली पटेल की झोपडी के पास रहने वाले तिलकधारी यादव के भतीजे आशीष उर्फ रोहित यादव से पूछताछ की गई। जिसने 14 फरवरी को गाय भैंस को भूसा खिलाते वक्त मृतिका को अपने घर से पीछे खेत की तरफ जाता हुआ देखा था और चुपके से उसके पीछे जा कर अपनी काम वासना की पूर्ती के लिए कल्ली पटेल को जमीन पर पटक दिया था। विरोध करने पर सिर में पत्थर पटक से हमला कर हत्या की और फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया।

घर के समीप ही मिला था शव

आरोपी ने हत्या करने के बाद मृतिका के शव को बाहर ही फेंक दिया था। पहाड़ी क्षेत्र होने से प्रकरण का खुलासा दूसरे दिन हुआ था। आरोपी ने सिर पर पत्थर पटक कर वारदात को अंजाम दिया था।

Similar Posts