< Back
सतना
शराब पीकर दौड़ा रहा था ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 18 यात्री घायल, दो गंभीर
सतना

शराब पीकर दौड़ा रहा था ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 18 यात्री घायल, दो गंभीर

Swadesh Satna
|
12 Aug 2023 8:12 PM IST

क्षमता से कई गुना अधिक यात्रियों को बैठाकर शराब पीकर ऑटो दौड़ाते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 18 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सतना। क्षमता से कई गुना अधिक यात्रियों को बैठाकर शराब पीकर ऑटो दौड़ाते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 18 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि सामान्य रुप से घायल अन्य सदस्यों को मैहर में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग ऑटो में बैठकर अपने गांव भदनपुर जा रहे थे।

बताया गया है कि सभी यात्री मैहर थाना क्षेत्र के भदनपुर से रोपा लगाने के लिए सोनवारी गांव गए थे। धान का रोपा लगाने के बाद जब खाली हो गए तब उन्होंने एक ऑटो चालक को बुलाया। ऑटो चालक नशे की हालत में था। कई महिलाओं ने आपत्ति की, लेकिन उसने बैठने के लिए राजी कर दिया। अभी कुछ दूर पहुंचे थे कि भदनपुर टोल प्लाजा के पास ऑटो पलट गया।

हवा की तरह चला रहा था ऑटो

घायल भूरी साकेत पति भोला 48 वर्ष निवासी भदनपुर और चन्द्रवती साकेत पिता नंदलाल 20 वषज़् निवासी भदनपुर ने बताया कि ऑटो चालक शराब पिए था। उसे धीरे-धीरे ऑटो चलाने को कहा जा रहा था, लेकिन वह माना नहीं। हादसे के बाद वह ऑटो छोड़कर वहां से भाग गया।

108 की मदद से पहुंचे अस्पताल

टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई ऑटो की जानकारी डायल 100 और एंबुलेंस 108 को दी गई। जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस आई और सभी को लेकर मैहर पहुंची। भूरी और चंद्रवती को अधिक चोट थी जिससे मैहर के डॉक्टर ने सतना रेफर कर दिया।

Similar Posts