< Back
Lead Story
सुनील राउत के खिलाफ दर्ज FIR पर बोले संजय राउत - 23 नवंबर के बाद हिसाब करेंगे चुकता
Lead Story

महाराष्ट्र चुनाव 2024: सुनील राउत के खिलाफ दर्ज FIR पर बोले संजय राउत - 23 नवंबर के बाद हिसाब करेंगे चुकता

Deeksha Mehra
|
5 Nov 2024 11:27 AM IST

Maharashtra Election 2024 : मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव 2024 के मद्देनजर नेताओं की बयानबाजी भी तीखी होती जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार 5 नवम्बर को शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत की विधायक भाई सुनील राउत के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने तीखे लहजे में, हम 23 नवंबर के बाद सबका हिसाब चुकता कर देंगे।

हमें भी भेजा जाएगा जेल

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सिर्फ मामला दर्ज हुआ है। चुनाव के दौरान हमारे खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए जाएंगे, फिर हमें भी जेल भेजा जाएगा। हम इन सब से डरते नहीं हैं। हम 23 नवंबर के बाद इनका पूरा हिसाब चुकता कर देंगे।

ये है पूरा मामला

दरअसल, विक्रोली विधायक सुनील राउत पर एकनाथ शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। सुनील राउत ने कैंडिडेट सुवर्णा करंजे पर बयान देते हुए उन्हें ‘बली का बकरा’ बताया और यह भी कहा कि उनका वध 20 नवंबर को किया जाना चाहिए।

इस बयान के बाद सुवर्णा करंजे ने विक्रोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह बयान महिलाओं का अपमान करने वाला है। महिला उम्मीदवार की शिकायत के बाद पुलिस ने सुनील राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुनील राउत को तीसरी बार मिला टिकट

बता दें कि, सुनील राउत विक्रोली विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार भी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने उन्हें तीसरी बार टिकट दिया है। उनके सामने एकनाथ शिंदे गुट की उम्मीदवार सुवर्णा करंजे चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें राउत ने ‘बली का बकरा’ कहा था।


Similar Posts