< Back
महाराष्ट्र
Salman Khan Death Threat

Salman Khan Death Threat

महाराष्ट्र

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Deeksha Mehra
|
14 April 2025 11:21 AM IST

Salman Khan Death Threat : मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में वर्ली थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है कि जब सलमान को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी सलमान को कई बार धमकियां मिल चुकी है।

जानकारी के अनुसार, सलमान खान को ये धमकी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट व्हाट्सएप नंबर पर मिली। अज्ञात शख्स ने सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज अज्ञात शख्स को खोजना शुरू कर दिया है।

एक अधिकारी ने बताया, इस बार धमकी मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए मैसेज के जरिए मिली है। इसमें अभिनेता के घर में घुसकर उन्हें जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी फिलहाल धमकी के स्रोत और प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग की गई थी। इसके बाद उनके घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। फायरिंग कांड के बाद उनके करीबी नेता बाबा सिद्दीकी की भी दशहरे के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से सलमान की सुरक्षा बेहद पुख्ता की गई है, यहां तक कि उनके घर की बालकानी के शीशे भी बुलेटफ्रूफ कर दिए गए।


Similar Posts