< Back
Lead Story
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हॉस्पिटल में भर्ती, कांग्रेस पर लगाया टॉर्चर का आरोप, बोलीं- जिंदा रही तो जाउंगी कोर्ट
Lead Story

Sadhvi Pragya Thakur: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हॉस्पिटल में भर्ती, कांग्रेस पर लगाया टॉर्चर का आरोप, बोलीं- जिंदा रही तो जाउंगी कोर्ट

Deeksha Mehra
|
7 Nov 2024 9:44 AM IST

Sadhvi Pragya Thakur Admitted in Hospital : मध्य प्रदेश। भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं की वजह से उनके पूरे शरीर में सूजन आ गई है। उनकी इस हालत का जिम्मेदार साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस को बताया है। उन्होंने कहा कि, अगर मैं जिंदा रही तो अदालत का दरवाजा जरूर खटखटाउंगी।

सोशल मीडिया पोस्ट में छलका दर्द

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गए हैं l

उन्होंने आगे बताया कि, मेरे ब्रेन में सूजन, आँखों से कम दिखना, कानो से कम सुनना बोलने में असंतुलन स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है l जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाउंगी l

2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा पिछले कुछ महीनों से मेडिकल के आधार पर अदालत में पेश नहीं हुई। जिसके बाद से मालेगांव ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जमानती वारंट जारी किया है।

इस पूरे मामले को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के वकील जेपी मिश्रा ने कोर्ट में दलील दी है कि प्रज्ञा ठाकुर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसके चलते उन्हें कोर्ट में सुनवाई से छूट दी जाए जबकि कोर्ट का कहना है कि मामले की फाइनल बहस चल रही है और आरोपी का कोर्ट में होना आवश्यक है, क्योंकि वह सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं थी।


Similar Posts