मध्यप्रदेश
मतदान के बीच विजयपुर में हंगामा

मतदान के बीच विजयपुर में हंगामा

मध्यप्रदेश

MP By Election: मतदान के बीच विजयपुर में हंगामा, दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ पथराव, चार घायल

Deeksha Mehra
|
13 Nov 2024 12:03 PM IST

Vijaypur Assembly By-election : मध्य प्रदेश। विजयपुर में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें लगभग चार लोग जख्मी हो गए हैं।

फर्जी मतदान को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के शीखेड़ा गांव का है। यहां मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ है। बताया जा रहा है कि फर्जी मतदान को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव और लाठी-डंडे चल गए। मौके पर पुलिस पहुंचकर हंगामे को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विजयपुर उपचुनाव में बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। एमपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। कांग्रेस ने पोस्ट में ECI को टैग करते हुए कहा कि, आपकी निष्पक्षता शेष बची है या नहीं ?

विजयपुर उपचुनाव में आदिवासियों को मतदान से रोका जा रहा है। दबंगों ने बंदूकें लेकर रास्ता रोक लिया है, यह आरोप आम मतदाता लगा रहा है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना आपका दायित्व है या नहीं? भाजपा सरकार के आगे प्रशासन पंगु है और घुटने टेक चुका है।

अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोनों सीट पर सुबह 11 बजे तक बुधनी में 36 और विजयपुर में 38.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बता दें कि, विजयपुर में मतदान केंद्र 327 बनाए गए हैं। यहां कुल 254817 मतदाता हैं, जिसमें महिला वोटर 121131, पुरुष वोटर 133581, 2 थर्ड जेंडर वोटर और 103 सर्विस वोटर शामिल हैं।

Similar Posts