< Back
अन्य
लातेहार में उपद्रवियों ने पांच हाइवा को किया आग के हवाले, जेपीसी ने ली घटना की जिम्मेदारी
अन्य

झारखंड विधानसभा चुनाव: लातेहार में उपद्रवियों ने पांच हाइवा को किया आग के हवाले, जेपीसी ने ली घटना की जिम्मेदारी

Deeksha Mehra
|
20 Nov 2024 12:42 PM IST

Miscreants set five Hiva on fire in Latehar : लातेहार। झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से एक दिन पहले उपद्रवियों ने पांच हाइवा में आग लगा दी है। यह घटना झारखंड के लातेहार की बताई जा रही है। जेपीसी (झारखंड प्रस्तुत कमिटी) नामक उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि, हाईवा डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार लातेहार के लात जंगल के पास 19 नवम्बर की रात उग्रवादियों ने डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए जा रहे पांच हाइवा को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि, उग्रवादियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की और फायरिंग भी किया है।

चालकों ने बताया कि 10 के 12 की संख्या में उग्रवादी पहुंचे और हाईवा को रोक लिया। उग्रवादियों ने सभी चालकों को नीचे उतारा और उनके साथ मारपीट की, इसके बाद वो सभी वाहनों को आग लगाकर चले गए। इस दौरान उग्रवादियों ने दहशत बनाने के लिए करीब 15 से 20 राउंड फायर भी किये। हाईवा चालकों ने बताया कि हम लोग कुसमाही साइडिंग से कोयला अनलोड कर तुबेद कोल माइंस लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।

उग्रवादियों के जाने के बाद हाइवा चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हेरहंज पुलिस ने आग को बुझाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि, जांच करने पर मौके से कई खोखा बरामद किये गए है। माना जा रहा है कि लेवी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।


Similar Posts