< Back
धर्म
राहु-केतु 18 माह के लिए बदलेंगे राशि, कोरोना का असर होगा कम
धर्म

राहु-केतु 18 माह के लिए बदलेंगे राशि, कोरोना का असर होगा कम

स्वदेश डेस्क
|
7 Sept 2020 6:30 AM IST

ग्वालियर, न.सं.। देश में लम्बे समय से ग्रहों की स्थितियां ठीक नहीं चल रही हैं। इस वजह से उथल-पुथल मची हुई है। गुरु 14 मई से वक्री चल रहे थे जो 12 सितम्बर को मार्गी हो रहे हैं। शनि 11 मई से वक्री चल रहे है जो 29 सितम्बर को मार्गी हो जाएंगे। इसके साथ ही राहू और केतु 18 माह से एक राशि में थे, अब 18 माह के लिए अपनी राशियां बदल रहे हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि इन ग्रहों के बदलने से प्रत्येक राशि पर अलग-अलग प्रभाव तो रहेगा ही परन्तु आज जो कोरोना महामारी से दुनियां परेशान है उसमें भी कमी होती चली जाएगी। ग्रहों के बदलने से रूई, कपास, गुड़, तेल, तिल, सरसों व किराने की वस्तुओं में तेजी आएगी।

राशियों पर प्रभाव:-

मेष- मानसिक एवं पारिवारिक उलझने रहेंगी।

वृष- कार्य में उदासीनता, वायु विकार रहेगा। राजनेतिक व सामाजिक व्यक्तियों को लाभी मिलेगा।

मिथुन- व्यापार में अनुकूलता रहेगी।

कर्क- कार्यों में सफलता व मनोबल बढ़ेगा।

सिंह- कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या- अचानक धन लाभ और भाग्य वृद्धि होगी।

तुला- समस्याओं में जटिलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल नहीं रहेगा। जोखिम उठाने से बचे।

वृश्चिक- नौकरी व व्यापार में सफलता मिलेगी। स्त्री को कष्ट से दैनिक जीवन में बाधा आएगी।

धनु- व्यापार उन्नतीशील रहेगा। शत्रु मुकदमा में विजय रहेगी।

मकर- महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

कुंभ- घरेलू अशांति व झगड़े होंगे। स्वास्थ्य हानि का योग है।

मीन- पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ मिलेगा।

Similar Posts