< Back
धर्म
छठ पूजा का अंतिम दिन, देश भर में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ पूजा का अंतिम दिन, देश भर में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

धर्म

Chhath 2024: छठ पूजा का अंतिम दिन, देश भर में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Gurjeet Kaur
|
8 Nov 2024 7:33 AM IST

Chhath 2024 : उत्तरप्रदेश। आज छठी मैया को समर्पित छठ पर्व का चौथा और आखिरी दिन है। शुक्रवार को देश भर के घाटों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन ऊषा अर्घ्य दिया जाता है। आज के दिन की पूजा भगवान सूर्य और उनकी पत्नी ऊषा को समर्पित है।

बिहार और देश भर के तमाम राज्यों में घाट और तालाब में श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं। व्रत रखने वाली महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। घाटों पर एकत्रित व्रत रखने वाली महिलाएं एक - दूसरे को छठी मैया का प्रसाद खिलाकर व्रत की उपासना पूरी करती हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी छठ पूजा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, "मुंबई के जुहू चौपाटी पर बड़ी संख्या में लोग भगवान सूर्य की पूजा करने आते हैं। मैं उनके दर्शन के लिए यहां आया हूं। मैं छठ पर देश के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। भगवान सूर्य हमारी अनंत ऊर्जा के स्वामी हैं।"

Related Tags :
Similar Posts