< Back
मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से राहत, तापमान में बढ़ोतरी, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मध्यप्रदेश

MP Cold: मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से राहत, तापमान में बढ़ोतरी, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

Deeksha Mehra
|
19 Dec 2024 8:24 AM IST

Madhya Pradesh Cold : भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से लोगों को रहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में भी दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई है, जबकिअन्य जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ग्वालियर और भिंड भी शामिल है।

इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कुछ शहरों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना , छतरपुर , टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से प्रदेश में ठंडी हवाओं और कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। हालांकि, इस बदलाव के बाद तापमान गिरेगा और इससे ठंड बढ़ सकती है।

4 - 5 दिन शीतलहर और कोल्ड डे से राहत

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले चार-पाँच दिन तक शीतलहर और कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति से राहत मिलेगी। हालांकि, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) की संभावना है, जिससे उत्तरी हवाएं चलेंगी और प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

बीते 24 घंटे का तापमान

प्रदेश में बीते 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई जिससे लोगों को कंपकंपी वाली ठण्ड से राहत मिली है। खंडवा में 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। इसके बाद खरगोन में 30.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 29.9 डिग्री, धार में 29.5 डिग्री और इंदौर में 28.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में पचमढ़ी को सबसे ठंडी रात मिली, जहां तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद कल्याणपुर में 3.1 डिग्री, मंडला में 3.5 डिग्री, उमरिया में 3.8 डिग्री और नौगांव में 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इन शहरों में शीतलहर (Cold Wave) का असर भी देखा गया है।

Similar Posts