< Back
मध्यप्रदेश
नाबालिग मूक-बधिर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम, एक हफ्ते पहले जंगल में किया था दुष्कर्म
मध्यप्रदेश

Rajgarh Rape Victim Dies: नाबालिग मूक-बधिर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम, एक हफ्ते पहले जंगल में किया था दुष्कर्म

Deeksha Mehra
|
8 Feb 2025 9:25 AM IST

Deaf and Mute Rajgarh Rape Victim Dies : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मूक-बधिर रेप पीड़िता ने दम तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की हालात गंभीर होने के चलते उसे भोपाल अस्पताल में रेफर किया था, जहां उसने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की तफ्दीश कर रही है।

यह है पूरा मामला

बीते 1 फरवरी को नरसिंहगढ़ में अज्ञात आरोपी ने देर रात झोपड़ी में दादी और चाचा के बीच सो रही मूक-बधिर और मानसिक विक्षिप्त बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। देर रात जब बच्ची अपनी झोपड़ी में नहीं मिली, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

इसके बाद रविवार सुबह नाबालिग बच्ची रेस्ट हाउस के पीछे स्थित जंगल में जख्मी हालत में मिली थी। पुलिस ने पीड़िता को नरसिंहगढ़ सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टर्स ने पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया था। बता दें कि दुष्कर्म की घटना के इतने दिनों बाद भी पुलिस अब तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई है।

राजगढ़ एसपी इस केस की मॉनिटिरिंग कर रहे थे। केस की अलग-अलग पहलू पर जांच की गई। आस पास झुग्गी झोपडी में रहने वाले लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


Similar Posts