< Back
राजस्थान
Ashok gehlot

अशोक गेहलोत ने कहा राजस्थान में जल्द जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 

राजस्थान

Rajasthan Election : राजस्थान में कांग्रेस इस...दिन जारी कर सकती है उम्मीदवारों की सूची, गहलोत ने दिया संकेत

स्वदेश डेस्क
|
10 Oct 2023 2:58 PM IST

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पुन: सरकार बनाने जा रही है। राज्य की जनता कांग्रेस की योजनाओं से खुश है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कहा कि 18 अक्टूबर तक राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। गहलोत मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर गहलोत ने कहा कि 18 अक्टूबर के आसपास कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। इस दौरान हम राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लेंगे। उसके बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पुन: सरकार बनाने जा रही है। राज्य की जनता कांग्रेस की योजनाओं से खुश है। वह पुन: कांग्रेस को मौका देने के मूड में है। उन्होंने कहा कि जब वह दिल्ली आते हैं तो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। इसी क्रम में वह आज उनसे मिले थे।

जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ यह बात दोहराई थी कि राजस्थान में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी।

Similar Posts