< Back
राजस्थान
राजस्थान में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, सचिन पायलट खेमे को मिल सकती  है जगह
राजस्थान

राजस्थान में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, सचिन पायलट खेमे को मिल सकती है जगह

स्वदेश डेस्क
|
11 Nov 2021 3:58 PM IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

जयपुर/नईदिल्ली।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात की।सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मुख मंत्रिमंडल के विस्तार पर अपना पक्ष रखा है। गहलोत ने कहा कि उन्होंने राजस्थान की स्थिति से आलाकमान को अवगत कराते हुए मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला उन्हीं पर छोड़ दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगी उन्हें मंजूर है ।

सूत्रों का कहना है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह विवाद आगे न बढ़े इसके लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुद्दों को सुलझाने में लगी हैं। बुधवार को भी प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के आवास पर अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। इस दौरान राजस्थान के प्रभारी अजय माकन और पार्टी महासचिव के.सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

कैबिनेट विस्तार करने की सलाह -

सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी ने गहलोत को दिल्ली तलब कर कैबिनेट विस्तार करने की सलाह दी है। बीते दिनों कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केन्द्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था कि राजस्थान में कैबिनेट विस्तार किया जाना चाहिए। पायलट ने कहा था कि उन लोगों को उचित सम्मान मिलना चाहिए जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मेहनत की थी।

Similar Posts