< Back
नई दिल्ली
Delhi AQI Today

Delhi AQI Today

नई दिल्ली

Delhi AQI Today: दिल्ली के कई इलाकों में गंभीर है प्रदूषण, जानिए क्या है आज का AQI

Deeksha Mehra
|
21 Nov 2024 9:08 AM IST

Delhi AQI Today : दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्टार गंभीर बना हुआ है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने के कारण राजधानी में धुंध की एक परत छाई हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। हालांकि, दो दिनों से एक्यूआई थोड़ा नीचे आया है। आज दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई 350 से 415 के बीच रहा है। जबकि दो दिन पहले 1000 तक AQI पहुंच रहा था। यहां रहने वाले लोगों को सीने में जलन और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में चुभन हो रही है। आइये जानते है आज क्या है दिल्ली का AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 405, मुंडका में 413, बवाना में 418, अशोक विहार 414, आईटीओ 355, जहांगीरपुरी 435, रोहिणी 407, नजफगढ़ 366, आरकेपुरम 387, पंजाबी बाग 407, सोनिया विहार 394, द्वारका सेक्टर 8 में 401 दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली- 313

ITI शारदा दिल्ली- 363

लोनी नई दिल्ली -363

द्वारिका दिल्ली- 362

जहांगीरपुरी दिल्ली- 337

नरेला नई दिल्ली- 362

सोनिया विहार दिल्ली -350

अलीपुर दिल्ली- 359

नोएडा सेक्टर- 1413

गाजियाबाद- 393

वर्क फ्रॉम होम करेंगे कर्मचारी

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है। AAP सरकार के फैसले की जानकारी साझा करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता से ही खुलेंगे, 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेगें। आवश्यक सेवाएं वाले विभाग में वर्क फ्राम होम लागू नहीं होगा। बता दें कि इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए उन्होंने पर्यावरण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, औद्योगिक संघ फिक्की, एसोचेम और सीआईआई के अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक भी की।

Similar Posts