< Back
मध्यप्रदेश
टॉपर्स को मिलने वाली स्कूटी और लैपटॉप पर गरमाई सियासत, उमंग सिंघार बोले- अब खुली सरकार की नींद
मध्यप्रदेश

MP NEWS: टॉपर्स को मिलने वाली स्कूटी और लैपटॉप पर गरमाई सियासत, उमंग सिंघार बोले- अब खुली सरकार की नींद

Deeksha Mehra
|
3 Feb 2025 2:35 PM IST

Umang Singhar on Scooty and Laptop given to MP Toppers : भोपाल। मध्य प्रदेश में टॉपर्स को स्कूटी और लैपटॉप देने को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि, कांग्रेस ने जैसे ही सांकेतिक तौर पर स्कूटी और लैपटॉप देने की तैयारी की तब जाकर राज्य सरकार की नींद खुली है।

दरअसल, जापान से भोपाल लौटने के बाद सीएम मोहन यादव ने 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान किया। मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप और स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि, मध्यप्रदेश के टॉपर्स को लेकर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। योजनाएं 1 साल के लिए नहीं हमेशा के लिए होना चाहिए। मेधावी छात्र हमारे मध्य प्रदेश का भविष्य है।

उमंग सिंघार ने कहा कि मैंने और मेरे साथी विधायकों ने खुद छात्राओं को स्कूटी दी है। कांग्रेस ने अपने विधायक वाले क्षेत्रों में स्कूटी देने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के आह्वान पर ही क्यों जागती है। सरकार दे सकती है, तो देना चाहिए। सत्र खत्म होने को आया है, कुंभकरण की नींद नहीं सोना चाहिए। मेधावी छात्रों को जल्द लैपटॉप और स्कूटी दी जाए। कब देंगे यह सबसे बड़ा विचार का प्रश्न बना हुआ है।

भाजपा सरकार सिर्फ़ जुमलों की राजनीति करती

उमंग सिंघार ने कहा कि, जब बच्चों के भविष्य की बात आई, तब भी ये सरकार सोई रही। संसाधन होते हुए भी स्कूटी-लैपटॉप देने की मंशा नहीं थी। लेकिन जैसे ही कांग्रेस विधायकों ने सांकेतिक रूप से स्कूटी बांटने का निर्णय लिया, तब जाकर सरकार नींद से जागी। जब तक विपक्ष दबाव ना बनाए, भाजपा सरकार सिर्फ़ जुमलों की राजनीति करती रहती है।

Similar Posts