< Back
छत्तीसगढ़
कांग्रेस के घोषणापत्र पर गरमाई सियासत, सीएम विष्णुदेव साय ने बताया बीजेपी के अटल संकल्प पत्र का कॉपी
छत्तीसगढ़

CG NEWS: कांग्रेस के घोषणापत्र पर गरमाई सियासत, सीएम विष्णुदेव साय ने बताया बीजेपी के अटल संकल्प पत्र का कॉपी

Deeksha Mehra
|
5 Feb 2025 12:28 PM IST

CM Vishnu Deo Sai on Congress Manifesto : रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी होते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बीजेपी के अटल संकल्प पत्र का कॉपी पेस्ट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर पिछले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, सीएम साय आज कोरबा और रायगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां रवाना होने से पहले सीएम साय मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान सीएम ने बताया कि, आज से हमारा नगर निगम चुनाव अभियान शुरू हो रहा है। सबसे पहले कोरबा नगर निगम में रैली होगी, उसके बाद शाम को रायगढ़ नगर निगम में रोड शो होगा।

सीएम ने कहा, हमने जो जानकारी जुटाई है, उसके अनुसार कांग्रेस ने हमारे 'अटल विश्वास पत्र' की नकल की है। पिछले नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने लोगों से वादे किए थे, लेकिन उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इसी तरह 2023 के विधानसभा चुनावों में भी उनके वादे पूरे नहीं हुए। इस वजह से छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस पार्टी से भरोसा पूरी तरह उठ गया है और उन्हें आने वाले चुनावों में सफलता नहीं मिलेगी।

वहीँ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि निश्चित रूप पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अरविंद केजरीवाल के 10 साल के छल को जनता जान चुकी है। भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है. लोगों ने मोदी जी के काम को देखा है।

गौरतलब है कि, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए बुधवार 5 फ़रवरी को राजीव भवन रायपुर में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र नाम दिया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए 34 पॉइंट्स पर अपना घोषणा पात्र जारी किया है। यह घोषणा पत्र को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा पत्र जारी किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Similar Posts