< Back
मध्यप्रदेश
Police Constable Suicide

Police Constable Suicide 

मध्यप्रदेश

Police Constable Suicide: धार में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकती मिली लाश

Deeksha Mehra
|
29 March 2025 2:05 PM IST

Police Constable Suicide : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। मृतक कांस्टेबल की पहचान अजय बामनिया के रूप में हुई है। जो कि, धार जिले के राजगढ़ पुलिस थाने पर पदस्थ थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, राजगढ़ पुलिस थाने पर पदस्थ आरक्षक अजय बामनिया ने लक्ष्मी विहार कॉलोनी में स्थित किराए के मकान में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि, मृतक जवान अजय बामनिया जनवरी 2023 से राजगढ़ थाने पर पदस्थ था। आरक्षक अपनी पत्नी के साथ इस मकान में किराए से रहता था।

पुलिस के अनुसार आरक्षक अजय रात लगभग 12 बजे ड्यूटी कर लक्ष्मी विहार कॉलोनी में स्थित अपने मकान में गया और बैडरूम में जाकर सो गया था। आरक्षक की पत्नी ने जब सुबह दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नही आई।

इसके कुछ देर बाद आरक्षक की पत्नी ने बेडरूम की खिड़की खोलकर देखा तो आरक्षक का शव पंखे पर लटका हुआ दिखा। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार और राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिह चौहान भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भिजवाया। आरक्षक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल राजगढ़ थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं।

आरक्षक की पत्नी ने बताया कि, आरक्षक मूलतः झाबुआ जिले के पारा के ग्राम दौलतपुरा का रहने वाला था। राजगढ़ में पत्नी मनीषा व करीब 2 साल के बेटे जयवर्धन के साथ किराए के मकान में रहता था।


Similar Posts