< Back
नई दिल्ली
PM मोदी का प्लेन हुआ खराब , देवघर हवाईअड्डे पर करना पड़ा इंतजार

PM Modi

नई दिल्ली

Breaking News: PM मोदी का प्लेन हुआ खराब , देवघर हवाईअड्डे पर करना पड़ा इंतजार

Deeksha Mehra
|
15 Nov 2024 3:33 PM IST

PM Modi Plane Broke Down : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का प्लेन शुक्रवार को अचानक खराब हो गया। इसके बाद पीएम मोदी को देवघर हवाईअड्डे (Deoghar Airport) पर काफी देर तक इन्तजार करना है। प्लेन में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पीएम मोदी को दिल्ली जाने में देर हुई।

अब तक जानकारी के अनुसार, प्लेन की नियमित उड़ान के एक टेक्नीकल गड़बड़ी का पता चला जिसके बाद पीएम की यात्रा को कुछ देर के लिए डिले कर दिया गया। फिलहाल विशेषज्ञ टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे बिहार

पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमुई से देवघर पहुंचे थे। पीएम मोदी जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए जमुई पहुंचे हुए थे, वहां भी उनकी रैली थी और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर लोगों को तोहफा दिए।इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर में भी तकनीकी खराबी

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई थी। दरअसल, राहुल गांधी शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा में चुनावी सभा के बाद के दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई, जिसके बाद देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें 45 मिनट तक रुकना पड़ा।

Similar Posts