< Back
मध्यप्रदेश
MP Cold Alert

MP Cold Alert

मध्यप्रदेश

MP Cold: मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं का दौर, पचमढ़ी में तापमान गिरकर 2 डिग्री पर पहुंचा

Deeksha Mehra
|
10 Jan 2025 8:43 AM IST

MP Cold Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का सामना किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हिल स्टेशन पचमढ़ी से लेकर राजधानी भोपाल तक रात के समय बर्फीली हवाएं और कोहरे की सफेद चादर ने ठंड को और बढ़ा दिया है। बुधवार से गुरुवार रात के दौरान भोपाल का तापमान 5 डिग्री के करीब और पचमढ़ी का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से प्रदेश में मौसम में भारी बदलाव की संभावना है और रात के तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। इसके साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण शीतलहर और कोहरे का असर और बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इन हवाओं के कारण ठंड और बढ़ेगी जिससे प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर और घना कोहरा छा सकता है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने शहडोल जिले में शीतलहर और हल्के कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही भोपाल, रायसेन, सीहोर , राजगढ़ , शाजापुर , जबलपुर , सिवनी और मंडला जिलों में शीतलहर का असर बढ़ने की संभावना है। ग्वालियर, दतिया , भिंड, मुरैना , सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, छतरपुर , टीकमगढ़, मैहर और निवाड़ी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

कहाँ कितना रहा तापमान

प्रदेश के पचमढ़ी में इस बार रात का तापमान सबसे कम रहा, जहां 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीँ, भोपाल में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 2.3 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 2.7 डिग्री, मंडला में 3 डिग्री और अमरकंटक (अनूपपुर) में 4.1 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 ,ग्वालियर में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री , उज्जैन में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Similar Posts