< Back
मध्यप्रदेश
मांडू में दिन दहाड़े युवक की हत्या

मांडू में दिन दहाड़े युवक की हत्या 

मध्यप्रदेश

MP CRIME NEWS: मांडू में दिन दहाड़े युवक की हत्या से दहशत, पुलिस ने तीन लोगों को किया आईडेंटिफाई, धड़पकड़ शरू

Deeksha Mehra
|
21 Dec 2024 4:03 PM IST

Mandu Murder Case : धार। मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। पहले बदमाश जुर्म करने के लिए रात का इन्तजार करते थे लेकिन अब दिन- दहाड़े ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला धार जिले के मांडू से सामने आया है। यहां बाजार के बीच चौराहे पर एक युवक को दोपहर में पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को आईडेंटिफाई कर उनकी धड़पकड़ शरू कर दी है। यह घटना जामा मस्जिद चौक से लगे मुख्य चौराहे पर हुई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मांडू में देश- विदेश से पर्यटक आते हैं। वीकेंड को यहां के बाजारों में रोजाना के मुकाबले ज्यादा भीड़ होती है। शनिवार को यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे।

दिन दहाड़े भरे बाजार में ऐसी घटना से सभी लोग भय में हैं। पुलिस ने बताया कि, जिसकी हत्या हुई उसका नाम निलेश 18 वर्ष पिता रावासिंग निवासी गुगली है। इस घटनाक्रम से पर्यटन नगरी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुष्टि होने के बाद देंगे जानकारी

युवक को पीट-पीटकर मारने के आरोपी स्थानीय ही बताए जा रहे है। पुलिस को किसी निजी मामले में अनबन होने के चलते मारपीट की आशंका है। फिलहाल जांच जारी है। अभी हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते है। पुष्टि होने के बाद ही कुछ कहा जायेगा। वारदात सुबह 11:30 बजे के करीब की गई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले।

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही

थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने बताया कि CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धडपकड़ के लिए मांडू पुलिस रवाना हो गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि हमने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन लोगों को आईडेंटिफाई किया है पुलिस दल, इन तीनों आरोपियों को पकड़ने में लगा हुआ है।



Similar Posts