< Back
मध्यप्रदेश
Miss Madhya Pradesh 2025 Palak Gupta

Miss Madhya Pradesh 2025 Palak Gupta

मध्यप्रदेश

Miss MP 2025: किसने जीता मिस मध्यप्रदेश 2025 का खिताब, इंदौर में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

Deeksha Mehra
|
13 Jan 2025 12:46 PM IST

Miss Madhya Pradesh 2025 Palak Gupta: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मध्य प्रदेश 2025 कॉम्पिटीशन का आयोजन हुआ था। इसमें मैहर की पलक गुप्ता ने जीत हासिल की है। अब पलक मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करेंगी। पलक की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे मैहर जिले में जश्न का माहौल है।

मिस मध्य प्रदेश 2025 का आयोजन इंदौर के जार्डिन होटल में किया गया था।इस प्रतियोगिता में पलक ने अपनी खूबसूरती,आत्मविश्वास और प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। अपनी जीत श्रेय पलट ने अपने परिवार कोच और अपने दोस्तों को दिया है। उन्होंने कहा कि, उनका सपना सच हो गया है।

कौन है पलक गुप्ता

पलक गुप्ता मैहर जिले के नगर परिषद रामनगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई महेंद्र गुप्ता (डाबा) की बेटी हैं। पलक के परिवार में उनके पिता महेंद्र गुप्ता, माता अर्चना गुप्ता, बड़ी बहन वैष्णवी गुप्ता और बड़े भाई सीए प्रशांत गुप्ता है। उनकी इस सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित और भावुक है। उनकी इस सफलता से उनके ग्रह ग्राम रामनगर सहित पूरे मैहर जिले में जश्न का माहौल है।

पलक ने बताया कि, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोच एलेसिया राउत और अंजलि राउत से उन्होंने प्रशिक्षण लिया है। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन में हर चुनौती पर जीत हासिल करने में मदद की। वहीं पालक के परिवार का कहना है कि, पलक ने साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर सपना पूरा किया जा सकता है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

मिस मध्यप्रदेश का खिताब जीतने वाली पलक गुप्ता ने कहा कि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने कड़ी मेहनत की और हर कदम पर मेरे परिवार, कोच और आयोजकों का समर्थन मिला। यह खिताब मैं अपने माता-पिता कोच और भाई-बहन सहित दोस्तों को समर्पित करती हूं।


Similar Posts