नई दिल्ली
हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का जवाब ऑपरेशन सिंदूर- केंद्रीय मंत्री अमित शाह
नई दिल्ली

Operation Sindoor: हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का जवाब ऑपरेशन सिंदूर- केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Deeksha Mehra
|
7 May 2025 10:41 AM IST

Union Home Minister Amit Shah on Operation Sindoor : नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर' पहलगाम में निर्दोष लोगों की क्रूर हत्याओं का भारत की प्रतिक्रिया है। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर कही है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि, हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कहा, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले करने के बाद आई है, जिसमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है।

इस हमले का कोडनेम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया था। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


पहलगाम पर भारत का पैग़ाम- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं

वहीं ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, पहलगाम पर भारत का पैग़ाम- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा भारत की आत्मा पर हमला करने वालो को कड़ी सज़ा मिलेगी। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ से उखाड़ फेकने में सक्षम भी है और संकल्प बद्ध भी है। मिटा देंगे आतंकवाद का नासूर।




गौरतलब है कि, 24 मिसाइलों से आतंकी ठिकानों पर प्रहार पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया और लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है कि भारत ने इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संदेश देती है। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सिन्दूर ऑपरेशन का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये


Similar Posts