< Back
देश
चंडीगढ़ में संभावित ड्रोन हमले की चेतावनी, लोगों को घर के अंदर रहने की अपील
देश

Operation Sindoor 2.0: चंडीगढ़ में संभावित ड्रोन हमले की चेतावनी, लोगों को घर के अंदर रहने की अपील

Deeksha Mehra
|
9 May 2025 10:02 AM IST

Operation Sindoor 2.0 : चंडीगढ़। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी मिली है। इसकी पुष्टि चंडीगढ़ प्रशासन ने की है। बताया जा रहा है कि, चंडीगढ़ में अलर्ट सायरन बजाया जा रहा है। सभी लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। इसके आलावा मोहाली में भी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। एयरफोर्स की चेतावनी के बाद सायरन बजा है। बता दें कि देर रात पाकिस्तान के हमले के दौरान चंडीगढ़ में ब्लैकआउट रहा था।

चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा, एयरफोर्स स्टेशन से संभावित हमले की हवाई चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

वहीँ पंजाब सीएमओ ने बताया कि, पंजाब सरकार हालात से निपटने की तैयारी कर रही है। आज मंत्री सीमावर्ती जिलों में आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करेंगे। अस्पतालों, दमकल केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। राशन और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण करेंगे।

कैबिनेट मंत्री सीमावर्ती जिलों में पहुंचेंगे। कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद 10 मंत्री सीमावर्ती इलाकों के लिए रवाना होंगे। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे। मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर का कार्यभार संभालेंगे।

बता दें कि, इससे पहले चंडीगढ़ सेक्टर 39 से पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। शहर को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्पेशल टीम को तैनात कर संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन में लोगों को शांत रहने के लिए कहा है। किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन ना करने के लिए की अपील की गई है।

गौरतलब है कि, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद 8 मई गुरुवार को पाकिस्तान की सेना ने भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइल से हमलों की कोशिश की, लेकिन भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया। फिलहाल पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। इसी को देखते हुए हरियाणा भी हाई अलर्ट पर है।

Similar Posts