< Back
Top Story
दिल्ली में BJP की वापसी पर CM नायब सिंह सैनी ने पार्टी ऑफिस  में बनाई जलेबियां
Top Story

Delhi: दिल्ली में BJP की वापसी पर CM नायब सिंह सैनी ने पार्टी ऑफिस में बनाई जलेबियां

Deeksha Mehra
|
9 Feb 2025 10:18 AM IST

CM Naib Singh Saini made Jalebis in BJP Office : दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड बहुत से जीत हो गई। दिल्ली के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के बीजेपी कार्यालय में जलेबियाँ बनाई और कार्यकर्ताओं में बांटी हैं। बता दें कि, बीजेपी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में लौटी और दो तिहाई बहुमत के साथ 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीट पर जीत दर्ज की है।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने पार्टी कार्यालय में रविवार सुबह दिल्ली में प्रचंड बहुमतों से बीजेपी की वापसी का जश्न मनाया है। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मप्र सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। दोनों ने पार्टी कार्यालया में पहले जलेबियाँ बनाई उसके बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और बीजेपी की प्रचंड जीत का जश्न मनाया है।

बीजेपी का दिल्ली में अभूतपूर्व प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 48 सीटें मिली हैं, जो पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों तक सीमित रह गई है, जो इस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। इस चुनाव में कांग्रेस भी एक बार फिर दिल्ली की 70 सीटों में से एक भी सीट हासिल करने में नाकाम रही है।

वहीं इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, क्योंकि उसने दिल्ली की 70 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीती। इसके अलावा आम आदमी पार्टी पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में मजबूत स्थिति में थी, इस बार अपनी प्रतिष्ठा को बचाने में असफल रही और बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

यहाँ देखिये वीडियो

Similar Posts