< Back
मध्यप्रदेश
PM - CM के पोस्टर पर लिखी आपत्तिजनक बात

PM - CM के पोस्टर पर लिखी आपत्तिजनक बात

मध्यप्रदेश

Bhopal News: सुभाष स्कूल के पास PM मोदी और CM यादव की तस्वीरों पर भद्दे कमेंट्स, भोपाल नगर निगम ने हटवाए पोस्टर

Deeksha Mehra
|
23 Jan 2025 1:53 PM IST

Obscene Comments on PM Modi and CM Yadav Pictures : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के सात नंबर बस स्टॉप के पास स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के सामने लगे एक पोस्टर पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की तस्वीरों पर कालिख पोत दी। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

पोस्टर पर भद्दे कमेंट्स और आतंकवादी शब्द

पोस्टर पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ ‘आतंकवादी’ शब्द लिखा गया था और इसके साथ ही कुछ अन्य भद्दे कमेंट्स भी लिखे गए थे। यह कृत्य क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाला था। जैसे ही नगर निगम को इस घटना की जानकारी मिली, उनके कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पोस्टर पर लगी कालिख को साफ करने की कोशिश की।

नगर निगम ने कार्रवाई की

एक पोस्टर को पूरी तरह से साफ नहीं किया जा सका, तो नगर निगम के कर्मचारियों ने उस पोस्टर को उखाड़कर अपने साथ ले लिया। इस कदम से यह साफ हो गया कि नगर निगम ने स्थिति को गंभीरता से लिया और मामले में तत्परता दिखाई।

प्रशासन की जांच जारी

इस मामले पर महापौर मालती राय ने कहा कि घटनास्थल पर कैमरे लगे हुए हैं। अधिकारियों ने तुरंत वह पोस्टर हटा दिया है। कैमरों की मदद से यह पहचान की जाएगी कि यह कृत्य किसने किया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ ऐसा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह आपत्तिजनक कृत्य किसने किया है और इसके पीछे कौन से असामाजिक तत्व जिम्मेदार हैं। यह घटना राजनीतिक संवेदनशीलता को भी प्रभावित करती है और प्रशासन जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।


Similar Posts