< Back
छत्तीसगढ़
NIA raids

NIA Raids 

छत्तीसगढ़

NIA Raid in Sukma: सुकमा में दो ठिकानों पर NIA की छापेमारी, नक्सल मामले से जुड़े तार

Deeksha Mehra
|
12 Dec 2024 9:48 AM IST

NIA Raid in Sukma : सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा में एनआईए की टीम की छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार इस छापेमारी के तार नक्सल मामले से जुड़े हैं। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि, अलसुबह एनआईए की टीम सुकमा जिला मुख्यालय पहुंची। दो ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है ।

जानकारी के अनुसार, कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक टीम देवीपारा में मौजूद हैं। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, सितंबर महीने में पुलिस ने नक्सलियों के सप्लाई चेन को तोड़ा था। 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। जिसके बाद उनसे पूछताछ के बाद कई खुलासे होने का दावा किया गया है। इसी कड़ी में NIA की टीम अब सुकमा पहुंची है और छापेमारी की है।

गुरुवार सुबह एनआईए की टीम सुकमा के जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश दी है। मंतोष मंडल जिसे स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मंतोष मंडल पर नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि, टीम पिछले 15 दिनों से जिला मुख्यालय में थी।

इससे पहले भी हुआ एक्शन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सितंबर 2024 में भी छत्‍तीसगढ़ में छापेमार कार्रवाई की थी। एनआईए की टीम ने कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के उसेली गांव में एक पत्रकार के घर पर छापा मारा था। यहां बड़ी संख्या में मौके पर अधिकारी पूछताछ की गई थी।



Similar Posts