< Back
नई दिल्ली
दिल्ली नगर निगम में भी होगी भाजपा की सरकार?
नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम में भी होगी भाजपा की सरकार?

Swadesh Digital
|
15 Feb 2025 4:09 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विधानसभा में हार के बाद अब उसके तीन निगम पार्षद भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। स्वदेश ने इस बाबत पहले ही ख़बर दी थी कि दिल्ली नगर निगम में भी आप पार्टी के कई पार्षद पाला बदल सकते हैं।

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के सामने एंडयूजगंज की पार्षद अनीता बसौया, आर के पुरम के पार्षद धरमवीर और और हरीनगर के पार्षद निखिल चपराना ने भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में अभी तक डबल इंजन की सरकार की बात चल रही थी, लेकिन अब ट्रिपल इंजन की सरकार की बात चलने लगी है।

हमें अच्छी और सुंदर दिल्ली बनानी है। इसलिए हमें निगम में काम करना है। बहुत सारे और लोग हमसे मिलकर गए हैं, जोकि जल्द ही पार्टी मे शामिल होंगे।

दरअसल दिल्ली नगर निगम में कुल 250 सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी के पास 119 पार्षद थे, इन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके पास अब कुल 116 पार्षद बचे हैं। जबकि भाजपा के पास 113 पार्षद ही बचे हैं। ऐसे में कुछ और पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा का ही महापौर जीत सकता है।

Similar Posts