< Back
नई दिल्ली
क्‍या ईमानदारी साबित कर फिर बन पाएंगे CM? इस्तीफे के बीच AAP ने शेयर किया ‘अग्निपथ’ वीडियो
नई दिल्ली

Arvind Kejriwal Resign: क्‍या ईमानदारी साबित कर फिर बन पाएंगे CM? इस्तीफे के बीच AAP ने शेयर किया ‘अग्निपथ’ वीडियो

Swadesh Writer
|
17 Sept 2024 5:55 PM IST

Arvind Kejriwal Resign: केजरीवाल के इस्तीफे के बाद AAP ने एक अग्निपथ वीडियो शेयर किया है। जिसमे केजरीवाल की जर्नी दिखाई गई है।

Arvind Kejriwal Resign: आज दिल्ली की सियासत में जबरदस्त उठापटक देखने को मिली। जहाँ एक तरफ आप विधायकों ने मिलकर नए सीएम के लिए आतिशी के नाम का चुनाव किया वहीँ दूसरी तरफ अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद इस्तीफ़ा उप- राज्यपाल को सौंप दिया। इसी बीच AAP की तरफ से एक्स पर एक वीडियो शेयर की गई ही। जिसमें अरविन्द केजरीवाल के राजनीतिक जीवन के शुरुआत से अब तक की झलक दिखाई दे रही है। इस वीडियो में अग्निपथ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।

अग्निपथ वीडियो में क्या है?

AAP द्वारा शेयर किये गए वीडियो में केजरीवाल की जर्नी दिखाई गई है। वीडियो की शुरुआत आंदोलन से होती है। ये वहीँ आंदोलन है जिसके बाद से अरविन्द केजरीवाल काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में आये थे। वीडियो की शुरुआत में केजरीवाल सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके पीछे दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो के बीच में उस जर्नी को भी दिखाया गया है जब शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल जेल गए थे। और बाद में वो कैसे जेल से बाहर आते हैं। इस वीडियो में आपको केजरीवाल का भाषण भी सुनने को मिलेगा जो उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद दिया था।


ईमानदार साबित होने पर दोबारा बनेंगे मुख्यमंत्री

वीडियो के लास्ट में अग्निपथ लिखा हुआ दिखाई देता है। आम आदमी पार्टी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जनता के बीच जाकर अग्नि परीक्षा देंगे अरविंद केजरीवाल जी और ईमानदार साबित होकर फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री। इस वीडियो के जरिये AAP के जाहिर करना चाह रही है कि उन्हें पूरा भरोशा है कि वो दोबारा से दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर चुनकर कुर्सी पर बैठेंगे। और उन्हें जनता ही सीएम के कुर्सी पर बैठायेगी।

Similar Posts