< Back
नई दिल्ली
सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में हुई चोरी, करोड़ो के गहने व नकदी गायब, जांच जारी
नई दिल्ली

सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में हुई चोरी, करोड़ो के गहने व नकदी गायब, जांच जारी

स्वदेश डेस्क
|
9 April 2022 2:13 PM IST

नईदिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर के राजधानी दिल्ली स्थित घर से करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। सोनम कपूर की दादी सास सरला आहूजा ने घर में हुई चोरी की शिकायत तुगलक रोड पुलिस थाने में दर्ज करायी है।

नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने शनिवार को बताया कि बीते 23 फरवरी को चोरी की शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कि 2.4 करोड़ मूल्य की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुगलक रोड थाना पुलिस में मामला दर्ज किया। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और साक्ष्य की जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही पूछताछ -

उल्लेखनीय है कि इस घर में सोनम की दादी सास सरला आहूजा अपने बेटे और बहू के साथ रहती हैं। घर में करीब 35 नौकर हैं, जो घर का सारा काम करते हैं। पुलिस अब इन सभी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा मुंबई में हैं।

Similar Posts