< Back
नई दिल्ली
कोरोना की रफ्तार धीमी नहीं हुई तो दो दिनों में संक्रमितों की संख्या होगी इटली के पार
नई दिल्ली

कोरोना की रफ्तार धीमी नहीं हुई तो दो दिनों में संक्रमितों की संख्या होगी इटली के पार

Swadesh Digital
|
5 Jun 2020 12:05 PM IST

दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमणों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में, जब से सरकार ने लॉकडाउन में छूट की घोषणा की है, मामलों की संख्या रिकॉर्ड गति से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में भारत में कोविड -19 के 10 हजार नए मामलों की पहचान की गई, जो अब तक का सबसे अधिक एक दिन का स्पाइक है। देश में कुल मामलों की संख्या अब 2,26,770 है। अगर यही दर जारी रही, तो कोविड -19 के छठे सबसे बुरी तरह प्रभावित देश इटली से आगे निकलने में भारत को केवल 1 से 2 दिन लगेंगे। इटली में वर्तमान में कोविड -19 के 2,33,836 मामले हैं।

हालांकि, मौत की संख्या के लिहाज से भारत का रिकॉर्ड बेहतर है। भारत में मरने वालों की संख्या इटली से पांच गुना कम है। पुष्टि किए गए कोविद -19 मामलों में कई राज्यों ने अपने उच्चतम एक दिवसीय उछाल को दर्ज किया। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु जैसे राज्य प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में 77,793 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 41402 सक्रिय मरीज हैं और 33681 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, अब तक 2710 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में अब तक 25004 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 14456 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 9898 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 650 मरीजों की मौत हुई है।

तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 27256 हो गई है। इसमें से 12134 सक्रिय मामले हैं और 14902 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 220 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में कोरोना के 18584 मामले मिले हैं, जिसमें 4762 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा राज्य में 1155 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में अभी तक 9237 कोरोना के पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं। इसमें से 245 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी 3553 सक्रिय मरीज हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या 8762 है, जिसमें से 2748 सक्रिय मामले हैं और 5637 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 377 लोगों की मौत हुई है।

Similar Posts