< Back
नई दिल्ली
दिल्ली में एक दिन में आए 7 हजार से अधिक नए मरीज, स्कूल हुए बंद

File Photo

नई दिल्ली

दिल्ली में एक दिन में आए 7 हजार से अधिक नए मरीज, स्कूल हुए बंद

स्वदेश डेस्क
|
9 April 2021 7:36 PM IST

नईदिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले के चलते दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट करके दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि 'कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेस के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।'

दिल्ली में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस एक बार फिर कहर बन रहा है। बीते दिन दिल्ली में कुल 7437 नए केस दर्ज किए गए, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हर रोज औसतन 5 हज़ार से ज्यादा मामले आ रहे थे, लेकिन अब तो ये आंकड़ा 7 हज़ार को भी पार कर गया है। दिल्ली में बीते दिन 24 लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में सरकार के लिए चिंता बढ़ने वाली बात है। इसी महासंकट को देखते हुए दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। लेकिन मामलों की रफ्तार फिर भी बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में एक बार फिर पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है और ये 8 फीसदी को पार कर गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन (डीपीए ) ने मुख्यमंत्री दिल्ली, उपराज्यपाल दिल्ली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री समेत सीबीएसई चेयरपर्सन को पत्र लिखा था। जिसमें दिल्ली के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को बिना देरी के तुरंत बंद करने की मांग की थी।

Similar Posts