< Back
नई दिल्ली
Chandrayaan 3 की सफलता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली

Chandrayaan 3 की सफलता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं

स्वदेश डेस्क
|
23 Aug 2023 2:44 PM IST

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने सन्देश जारी किया

नईदिल्ली। चंद्रयान-3 की बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रमा पर लैंडिंग होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की इस मुहिम पर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के वैज्ञानिकों व आम लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। इसकी सफलता के लिए देशभर के लोगों की दुआएं-प्रार्थनाएं भी हो रही हैं। इसकी सफलता के लिए जहां मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। देशभर में कई शहरों एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव रिपोर्ट देखी जा सकेगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि "भारत का चंद्रयान 3 अभियान हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम ऊंचा किया है और आज सबसे कम समय और कीमत पर चांद पर पहुंचने वाले इस मिशन के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूँ। मुझे पूरा विशवास है की ये सफल होगा।"

Similar Posts