< Back
नई दिल्ली
राहुल गांधी ने पिता राजीव को दी श्रद्धांजलि, वीरभूमि पहुंचकर किया नमन
नई दिल्ली

राहुल गांधी ने पिता राजीव को दी श्रद्धांजलि, वीरभूमि पहुंचकर किया नमन

स्वदेश डेस्क
|
20 Aug 2021 5:04 PM IST

नईदिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 जयंती के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह वीर भूमि पहुंचकर अपने पिता राजीव गांधी को नमन किया और उनको पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी मां इंदिरा गांधी की हत्या हो जाने पर राजीव ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।

Similar Posts