< Back
नई दिल्ली
Monsoon session of Parliamen

संसद

नई दिल्ली

Parliament Monsoon Session: आज से संसद का मानसून सत्र, सुबह 10 बजे मीडिया से चर्चा करेंगे पीएम मोदी, सरकार को घेरेगा विपक्ष

Gurjeet Kaur
|
21 July 2025 8:48 AM IST

Monsoon session of Parliament : नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 10 बजे मीडिया से चर्चा करेंगे। वहीं सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। संसद में ऑपरेशन सिंदूर समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। आसार हैं कि, यह सत्र हंगामे से भरा हो सकता है।

सरकार ने कहा है कि संसद को सुचारू रूप से चलाना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है और वैविचारिक विविधता के बावजूद सभी दलों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, सर्वदलीय बैठक में आज विभिन्न दलों के 54 सदस्यों ने भाग लिया। यह बैठक बहुत सकारात्मक रही और सदस्यों ने सकारात्मक रूप से ही अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी दलों के नेताओं ने सुझाव दिए।

सरकार मानसून सत्र में 8 बिल पेश करेगी

केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 विधेयक (बिल) पेश करने जा रही है। इनमें देश की भू-विरासत और पुराने अवशेषों की सुरक्षा से जुड़ा एक अहम बिल भी शामिल है। जो विधेयक लाए जाएंगे, उनमें राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक प्रमुख हैं।

सभी दलों के नेताओं से अनुरोध किया गया है कि मानसून सत्र उत्पादकता पूर्ण रहे यह सभी को सुनिश्चित करना चाहिए। संसद सत्र का शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संचालन महत्वपूर्ण है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि, अलग-अलग दलों और अलग-अलग विचारधाराओं से हो सकते हैं लेकिन संसद को सफलतापूर्वक चलाना सभी की जिम्मेदारी है।

Similar Posts