< Back
नई दिल्ली
यति नरसिंहानंद गिरि ने किया नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन, पुलिस ने दी सुरक्षा
नई दिल्ली

यति नरसिंहानंद गिरि ने किया नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन, पुलिस ने दी सुरक्षा

स्वदेश डेस्क
|
7 Jun 2022 2:00 PM IST

नईदिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर टीवी डिबेट के दौरान टिप्पणी के चलते विवादों में घिरीं नूपुर शर्मा और उनके परिवार को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा दी है। नूपुर शर्मा और उनके परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी।

नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगलोथ ने मंगलवार को बताया कि "नूपुर शर्मा और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनके बयान के बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है।"

यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने दिया समर्थन -

इसी बीच डासना देवी मंदिर के महंत एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने जारी एक बयान में कहा है कि नूपुर शर्मा ने जो भी कहा उसे गलत नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा है कि कुरान और इस्लाम की पुस्तकों में यह सब लिखा है। उन्होंने 17 जून शुक्रवार को कुरान और इस्लामिक इतिहास की पुस्तकें लेकर अकेले दिल्ली की जामा मस्जिद जाएंगे और मौलानाओं के साथ शास्त्रार्थ करेंगे।

आस्था पर हर तरह से प्रहार

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के मुसलमान हिंदुओ पर उन्हीं की किताबो में लिखी बातों को बोलने पर सर तन से जुदा करने का फतवा देते हैं। मुसलमानों ने जनसंख्या विस्फोट करके वस्तुतः इस देश पर कब्जा कर लिया है। अब हिंदुओ की स्थिति इस देश में बहुत खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुसलमान खुलेआम हमारे देवी देवताओं के मठ मंदिर तोड़ते हैं।हमारी आस्था पर हर तरह से प्रहार करते हैं। लेकिन हमारे लिए ना तो कोई बोलने वाला है और ना ही कोई आवाज उठाने वाला है। उन्होंने कहा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये है विवाद -

उल्लेखनीय है कि बीते 27 मई को एक न्यूज चैनल पर चल रही डिबेट के दौरान भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा एवं पैनल में बैठे एक अन्य व्यक्ति के बीच बहस हुई थी। इस दौरान नूपुर शर्मा ने एक समुदाय के पूजनीय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से नूपुर शर्मा को ट्विटर पर अलग-अलग आईडी से धमकी दी जा रही थी।


Related Tags :
Similar Posts