< Back
नई दिल्ली
दिल्ली में मिला मंकी पॉक्स का पांचवां मरीज, अफ़्रीकी महिला मिली संक्रमित
नई दिल्ली

दिल्ली में मिला मंकी पॉक्स का पांचवां मरीज, अफ़्रीकी महिला मिली संक्रमित

स्वदेश डेस्क
|
13 Aug 2022 3:55 PM IST

नईदिल्ली। दिल्ली में मंकी पॉक्स का पांचवां मरीज मिला है। दक्षिण दिल्ली में रहने वाली अफ़्रीकी मूल की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को लक्षण मिलने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।

बता दें की दिल्ली में अब तक पांच लोगों में मंकी पॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अस्पताल में मंकीपॉक्स के अभी चार मरीज भर्ती हैं इनमें दो महिला और दो पुरुष मरीज शामिल हैं। चारों मरीज की स्थिति बेहतर है। पहले पाए गए तीन मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं।

Related Tags :
Similar Posts