< Back
नई दिल्ली
मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, कहा - शीशमहल जैसे शर्मनाक विवाद...

मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली

नई दिल्ली: मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, कहा - शीशमहल जैसे शर्मनाक विवाद...

Gurjeet Kaur
|
17 Nov 2024 12:49 PM IST

Kailash Gehlot Resigned From AAP : दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि, 'शीशमहल जैसे शर्मनाक विवाद अब संदेह में डाल रहे हैं।'

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, "शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं...अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।"

मंत्रिपरिषद से भी दिया इस्तीफा :

बता दें कि, आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने जीएनटीसीडी मंत्रिपरिषद से भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा ने की सराहना :

दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "कैलाश गहलोत ने अरविंद केजरीवाल को आईना दिखाया है और उन्हें बताया है कि वह अरविंद केजरीवाल और उनके 'लुटेरा' गिरोह का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं... कैलाश गहलोत ने बहुत साहसी कदम उठाया है और हम इसकी सराहना करते हैं।"

Similar Posts